8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड
दिवाली के मौके पर यूपी सरकार की तरफ से ‘सांड की आंख’ को मिला तोहफा, टैक्स फ्री हुई मूवी
Play video

दिवाली के मौके पर यूपी सरकार की तरफ से ‘सांड की आंख’ को मिला तोहफा, टैक्स फ्री हुई मूवी

उत्तरप्रदेश में भी 'सांड की आंख' हुई टैक्स फ्री      

Google source verification

image

Shweta Dhobhal

Oct 23, 2019

नई दिल्ली। फिल्म ‘सांड की आंख’ के रिलीज होने से पहले ही फिल्म के लिए अच्छी खबर आ गई है। ये फिल्म महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने पर आधारित है। सरकार की तरफ से इस फिल्म को दिवाली के मौके पर उपहार मिला है। दरअसल इस फिल्म को दो राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। पहले ये फिल्म राजस्थान में टैक्स फ्री थी। अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैबिनेट बैठक में इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की है। फिल्म तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इसके निर्देशक तुषार हीरानंदानी और निर्माता अनुराग कश्यप हैं। ये फिल्म चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की असल जिंदगी पर आधारित है। जिसमें वो निशानेवाजी की कला को सीखने के लिए कड़ी मेहनत करती है।