28 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुलंदशहर
Video: मिठाई की दुकान पर जब पहुंचा यह शख्‍स तो मार्केट में मच गई भगदड़
Play video

Video: मिठाई की दुकान पर जब पहुंचा यह शख्‍स तो मार्केट में मच गई भगदड़

26 अगस्‍त को पड़ने वाले रक्षाबंधन के त्‍योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने खुर्जा में की छापेमारी

Google source verification

बुलंदशहर। त्योहार नजदीक आते ही मिलावटखोर सक्रिय हो जाते हैं। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग भी जांच में लग जाता है। 26 अगस्‍त को पड़ने वाले रक्षाबंधन के त्‍योहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने बुलंदशहर के खुर्जा में बड़े स्तर पर चल रहे मिठाई के कारोबारियों के यहां छापेमारी की। इस दौरान वहां अन्‍य दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार तो अपनी दुकानें बंद करके भाग गए।

यह भी पढ़ें: योगी की सड़कों के गड्ढों में इतना पानी कि किसानों ने यहां बो दिया धान

बढ़ जाती है मिठाइयों की खपत

कुछ घंटों बाद रक्षाबंधन का पर्व है। भाई-बहन के अटूट प्यार के इस त्योहार पर मिठाइयों की खपत बढ़ जाना आम बात है, लेकिन त्योहारों पर मिठाइयों की जगह सफेद जहर परोसा जाना भी किसी से छुपा नहीं है। मोटा मुनाफा कमाने के लिए मिठाई व्यवसायी सिंथेटिक खोया और मिठाइयां बेचने में भी गुरेज नहीं समझते हैं।

यह भी पढ़ें: मौसम वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, इतने दिन होने जा रही भारी बारिश

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

त्योहार को देखते हुए अब खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से भी गंभीरता दिखाई जा रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को खुर्जा-शिकारपुर रोड स्थित एक धर्मशाला में छापा मारा। यहां भारी मात्रा में घेवर और मिठाइयां तैयार की जा रही थीं। डिविजनल ऑफिसर डॉ. गौरी शंकर की मानें तो यहां काफी मात्रा में यहां ऐसी मिठाइयां पाई गईं, जिन्हें अधिकारियों को मौके पर ही नष्ट कराना पड़ा। अधिकारियों ने यहां से मिठाइयों के कई नमूने लिए हैं।

देखें वीडियो: पुल के नीचे बनी सड़क को पार कर रहा टैंकर पानी के तेज बहाव में बहा, सभी टैंकर सवार सुरक्षित

हलवाइयों में मचा हड़कंप

टीम ने पहासू मार्ग, मंदिर मार्ग, शिकारपुर मार्ग समेत कई स्थानों पर मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। इसकी जानमारी मिलते ही कई तो अपनी दुकानें बंद कर भाग निकले। वहीं, खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से की गई छापेमारी से बड़े हलवाइयों में भी हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने यहां के अलावा भी मिठाइयों की कई अन्‍य दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए और जांच के लिए भेजे। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को मिठाई में मिलावट न करने की हिदायत भी दी।

यह भी पढ़ें: यूपी के जिले में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, यह है वजह

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश