23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बुरहानपुर
एमपी अजक गजब-नगर निगम बजट को बुरी नजर से बचाने के लिए भाजपा पार्षद ने किया नींबू,मिर्च का टोटला
Play video

एमपी अजक गजब-नगर निगम बजट को बुरी नजर से बचाने के लिए भाजपा पार्षद ने किया नींबू,मिर्च का टोटला

burhanpur ngaar nigam Budget news
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुरहानपुर

•

image

Amir Uddin

•

Updated: 24 Jun 2025, 11:52 AM IST

एमपी अजब है, सबसे गजब है

Burhanpur news: अजब, गजब एमपी के एक भाजपा पार्षद ने नगर निगम बजट को बुरी नजर से बचाने के लिए नींबू मिर्च का टोटला किया। क्योकि दो बार परिषद सम्मेलन में हंगामा होने से बजट पास ही नहीं हो रहा था, इसलिए पार्षद गौरव शुक्ला ने बजट कॉपी पर नींबू, मिर्च लटकाने के साथ मुख्य द्वार पर उसे लटकाकर टोटका किया। परिषद में बिना हंगामे के बजट पास भी हो गया।

बिना हंगामे के पास हो गया 2 अरब का बजट

बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव


पार्षद ने कहा कि सनातन परंपराओं के मुताबिक बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए यह उपाय किया जाता है। नगर निगम में पिछले कई सत्रों से बजट पास नहीं हो पा रहा है। हर बार किसी न किसी मुद्दे पर तीखा विवाद होता है और सत्र हंगामे की भेंट चढ़ जाता है। इसे देखते हुए पार्षद गौरव शुक्ला ने उम्मीद जताई कि नींबू-मिर्च का टोटका नकारात्मकता दूर कर सत्र को शांति से संचालित करने में मदद करेगा। नगर निगम के इस अनोखे घटनाक्रम जिले सहित प्रदेशभर में की चर्चा का विषय बना हुआ है। क्योकि यह यह टोटका असरदार साबित भी हुआ।