
चंदौली. गुजरात और हिमाचल प्रदेश में BJP की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडेय के संसदीय क्षेत्र चंदौली मुगलसराय में भाजपाइयों ने विजय जुलूस निकाला। बीजेपी की जीत से खुश पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह , सीएम योगी, केंद्रीय गृह मंत्रीं राजनाथ सिंह के नारे लगाए| जुलूस के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़े पर जश्न मनाते कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुहं मीठा करा बधाई दी। भाजपाइयों कहना है इस जीत का श्रेय पीएम मोदी और अमित शाह को जाता है| साथ ही उनका कहना था कि आने वाले चुनावों में पूरे भारत से कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।