30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छिंदवाड़ा
पोर्टल पर नवाचारी शिक्षक रख सकेंगे अपना पक्ष
Play video

पोर्टल पर नवाचारी शिक्षक रख सकेंगे अपना पक्ष

बैठक में सीइओ जिला पंचायत ने दी विस्तृत जानकारी  

Google source verification

छिंदवाड़ा. नवाचार करने वाले शिक्षक अब विमर्श पोर्टल पर अपनी बात रख सकते हैं तथा उनके प्रस्ताव पर मंथन करने के बाद शासन उसे लागू कर सकता है। इसके लिए पोर्टल पर ‘पीएलसी’ नाम से विकल्प दिया गया है। वहीं एक स्कूल एक परिसर, ब्रिजकोर्स सहित अन्य बिंदुओं पर जिला पंचायत सीइओ रोहित सिंह ने शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को दी।


एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में दो चरणों में कार्यशाला का आयोजन किया गया। पहले चरण में जिला शिक्षा केंद्र छिंदवाड़ा तथा दूसरे चरण में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतर्गत आने वाले अधिकारी मौजूद रहे। डीइओ आरएस बघेल ने बताया कि समस्त शिक्षकों को शासन द्वारा निर्मित स्वच्छता सर्वे ग्रामीण (एसएसजी-18) को डाउनलोड करने के निर्देश दिए तथा एप पर कमेंट करने की बात कही गई।

साथ ही अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, छात्रवृत्ति, सीएम हेल्पलाइन पर जानकारी दी गई। इस अवसर पर डीपीसी जीएल साहू, एपीसी मनोज दुबे, एमपी चौरिया, संजय दुबे समेत बीइओ, बीआरसी, संकुल प्राचार्य, प्राचार्य आदि मौजूद थे।