4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
सुपरमैन बन ललित यादव ने अपनी बॉल पर लपका अद्भुत कैच, अंपायर भी हैरान, देखें वीडियो
Play video

सुपरमैन बन ललित यादव ने अपनी बॉल पर लपका अद्भुत कैच, अंपायर भी हैरान, देखें वीडियो

आईपीएल के इस सीजन में 20 अप्रैल को केकेआर के खिलाफ मैच के बाद से ललित यादव बेंच पर थे। चेन्‍नई के खिलाफ ललित यादव को खेलने का मौका मिला तो कमाल का प्रदर्शन किया। बतौर स्पिनर उन्‍होंने पहले ओवर में महज सात रन दिए। थोड़े ब्रेक के बाद उन्हें 12वें ओवर में अजिंक्‍य रहाणे के सामने बुलाया गया। रहाणे ने पहली गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाई, लेकिन गेंद हल्‍की सी हवा में थी। गेंद को हवा में देख ललित ने अपनी दाईं ओर शानदार डाइव लगाई। ललित ने जमीन से कुछ ही सेंटीमीटर ऊपर गेंद को एक हाथ से लपक लिया। ललित यादव द्वारा लपके गए इस असंभव कैच को देख अंपायर भी हैरान रह गए। ललित यादव के कैच का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 May 2023, 12:45 PM IST