4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट
धोनी को नाकों चने चबवाकर हीरो बने इस खिलाड़ी को एक गेंद ने कैसे बनाया जीरो, देखें वीडियो
Play video

धोनी को नाकों चने चबवाकर हीरो बने इस खिलाड़ी को एक गेंद ने कैसे बनाया जीरो, देखें वीडियो

आईपीएल 2023 जैसे-जैसे आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे रोमांच भी बढ़ रहा है। जयपुर में रविवार रात राजस्‍थान और हैदराबाद के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। आखिरी गेंद तक खेले गए इस मुकाबले में सनराइजर्स ने जीत दर्ज की। धोनी को नाको चने चबवाने वाले संदीप शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ आखिरी ओवर किया। लेकिन, आखिरी ओवर में 17 रन लुटाकर संदीप शर्मा हीरो से जीरो बन गए। मैच की आखिरी बॉल पर हैदराबाद को 5 रन की दरकार थी। संदीप ने आखिरी गेंद पर अब्‍दुल समद को बाउंड्री पर कैच आउट करवा दिया। राजस्‍थान जीत का जश्‍न मना ही रही थी कि नो बॉल का हूटर बज गया। इसके बाद आखिरी गेंद पर समद ने तूफानी सिक्‍स लगाकर राजस्‍थान के रंग में भंग डाल दी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 8 May 2023, 11:27 AM IST