11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दौसा
सड़क पर अंधाधुंध जीप दौड़ाने का वीडियो वायरल, लोगों ने भागकर बचाई जान
Play video

सड़क पर अंधाधुंध जीप दौड़ाने का वीडियो वायरल, लोगों ने भागकर बचाई जान

पापड़दा थाना क्षेत्र के सराय गांव में अंधाधुंध जीप दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर बार-बार आगे-पीछे की ओर दौड़ा रहा है।
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Dec 24, 2023

दौसा। जिले में समाजकंटकों के उत्पात के आए दिन मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को पापड़दा थाना क्षेत्र के सराय गांव में अंधाधुंध जीप दौड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वायरल वीडियो में एक युवक सड़क पर बार-बार आगे-पीछे की ओर दौड़ा रहा है तथा वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागकर जान बचाते नजर आ रहे हैं।

लोगों ने कई बार जीप पर पत्थर आदि मारकर रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन जीप चालक बार-बार बिना किसी की परवाह किए गाड़ी दौड़ाकर स्टंट करता रहा। रिवर्स गियर में भी जीप चलाई। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि जीप दौड़ाने वाला युवक एक गांव के सरपंच का पुत्र था।

यह भी पढ़ें : चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत, कंडक्टर ने यात्रियों की ऐसे बचाई जान

इस मामले में पापड़दा थाना प्रभारी मुरारीलाल ने बताया कि शनिवार को दो पक्षों में झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से दोनों पक्षों को थाने ले आई थी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। अब रविवार को यह वीडियो वायरल हुआ है तो जीप दौड़ाने वाली बात सामने आई है। वाहन को जब्त कर लिया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

दौसा

राजस्थान न्यूज़