8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्ग
देखिए वीडियो में 3 गोली खाने के बाद व्यापारी ने कहा – बाइक पर आए और लूट लिए साढ़े चार लाख रूपए
Play video

देखिए वीडियो में 3 गोली खाने के बाद व्यापारी ने कहा – बाइक पर आए और लूट लिए साढ़े चार लाख रूपए

बाइक सवार व्यापारी को व्यस्तम मार्ग में केलाबाड़ी से गांधी पुतला जाने वाले मार्ग पर इरानी डेरा के सामने दिन दहाड़े गोली मारकर रुपए से भरा बैग लूट कर भागने में सफल हो गए।

Google source verification

दुर्ग@Patrika. शहर में दिन दहाड़े गोली मारकर लूट की घटना से पूरे दुर्ग में सनसनी फैल गई। बाइक सवार व्यापारी को व्यस्तम मार्ग में केलाबाड़ी से गांधी पुतला जाने वाले मार्ग पर इरानी डेरा के सामने दिन दहाड़े गोली मारकर रुपए से भरा बैग लूट कर भागने में सफल हो गए। वहीं गोली से घायल व्यापारी को समीप के ही साईं अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार जारी है। गोली व्यापारी के हाथ को भेदते हुए बाहर निकल गई इससे उसकी जान बच गई।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया। आस-पास के लोगों सहित घायल व्यापारी से अस्पताल में मुलाकात कर घटना के बारे में जानकारी ली। समाचार के लिखे जाने तक आरोपी लुटेरे पुलिस की पकड़ से बाहर है।@Patrika

इरानी डेरा के समीप पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरों ने गोली मार दी
@Patrika जानकारी के अनुसार घटना दोपहर साढ़े तीन बजे के आस-पास की बताई गई है। निजी फायनेंस कंपनी का कलेक्शन एजेंट अश्वनी विश्नोई वसूली कर अपनी बाइक से रानी लक्ष्मी बाई चौक से होते हुए निगम ऑफिस के सामने वाले मार्ग से जा रहे थे तभी इरानी डेरा के समीप पहुंचते ही बाइक सवार लुटेरों ने उन्होंने रुकने के लिए आवाज लगाई। उनके रुकते ही रुपयों से भरा बैग मांगने लगे। बैग नहीं देने पर पिस्टल से गोली चला दी। गोली उनके हाथ पर लगी। गोली लगते ही वह जमीन पर बैठ गया। उनके बैठते ही लुटेरे रुपयों से भरा बैग लूट कर फरार हो गए। लुटेरों ने वारदात को बहुत ही शातिराना अंदाज में कम समय में ही अंजाम दिया। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले लुटेरे रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।@Patrika

चौक-चौराहों पर तगड़ी नाकेबंदी

@Patrikaघटना के तत्काल बाद एसएसपी डॉ संजीव शुक्ला ने घटनास्थल पहुंचकर मौका मुआयना किया और लुटेरों को पकडऩे चौक-चौराहों पर तगड़ी नाकेबंदी कर दी गई। उन्होंने घायल कलेक्शन एजेंट अश्वनी विश्नोई से अस्पताल में मुलाकात कर घटना के संबंध में बारीकी से जानकारी ली।@Patrika

दूर से पीछा कर रहे थे
जानकारी के अनुसार लुटेरे कलेक्शन एजेंट का बहुत दिनों से रेकी (कहां-कहां और किस रास्ते से आते-जाते है) कर रहे थे। बताया जाता है कि आजभी कलेक्शन एजेंट का लुटेरे बाइक से पीछा कर रहे थे। आज दोपहर केलाबड़ी रानी लक्ष्मीबाई चौक होते हुए जैसे ही इरानी डेरा के समीप पहुंचे तभी बाइक सवार लुटेरों ने पीछे से बाइक रोकने आवाज लगाई। बाइक रोकने पर आरोपी बैग मांगने लगे। बैग नहीं देने पर पास से ही व्यापारी पर लगातार तीन गोलियां दाग दी। गोली व्यापारी के हाथ पर लगी। गोली लगते ही आरोपी बैग लेकर फरार हो गए। वहीं घायल अश्वनी को लोगों ने समीप के ही साईं अस्पताल पहुंचाया जहां पर उपचार किया गया।@Patrika

 

durg crime

बहुचर्चित रावलमल जैन दंपती गोलीकांड
@Patrikaएक जनवरी 2018 की सुबह गंजपारा दुर्ग में गोलीकांड की घटना से पूरे शहर में सनसनी फैल गई थी। आरोपी पुत्र संदीप जैन ने अपने माता-पिता को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। आरोपी दुर्ग केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी है।@Patrika

इसके पहले भी रियल इस्टेट कारोबारी को मारी थी गोली
@Patrika शहर में दिन दहाड़े गोली मारने की यह पहली घटना नहीं है। इसके पहले भी पोलसाय पारा में ढिल्लन नङ्क्षर्सग होम के समीप सेलून दुकान में रियल इस्टेट कारोबारी राजकुमार साहू को भी दिन दहाड़े गोली मारी थी। गोली लगने के बाद कारोबारी ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। इस गोलीकांड के सभी आरोपियों को पुलिस ने एक माह बाद गिरफ्तार कर लिया था।@Patrika