3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटावा
UP Panchayat Chunav : अखिलेश के चचेरे भाई का दावा, इटावा की सभी 24 सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी
Play video

UP Panchayat Chunav : अखिलेश के चचेरे भाई का दावा, इटावा की सभी 24 सीटें जीतेगी समाजवादी पार्टी

UP Panchayat Chunav 2nd Phase Voting में परिवार संग वोट डालने पहुंचे थे निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 19 Apr 2021, 4:17 PM IST

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई अभिषेक यादव ने दावा किया है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर समाजवादी परिवार से ही जिला पंचायत अध्यक्ष बनेगा। उन्होंने कहा कि भले ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी कितना ही दावा क्यों न करे, लेकिन समाजवादी पार्टी की विजय पताका को फहराने से कोई रोक नहीं पायेगा। सैफई के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के बाद निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि 1988 से जिला पंचायत अध्यक्ष के पद पर समाजवादी परिवार का ही प्रतिनिधि काबिज रहा है और इस दफा भी ऐसा ही होगा। उन्होंने जनपद की सभी 24 सीटों पर जीत का दावा किया।

यह भी पढ़ें : इटावा में जिपं अध्यक्ष पद पर सपा का ही रहेगा कब्जा, अखिलेश के चचेरे भाई ने किया जीता का दावा