23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूरोप

लंदन में मोदी की गरजन का वीडियो वायरल, बोले- ‘दुश्मनों को उनकी भाषा में जवाब देना जानता हूं’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा।

Google source verification

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंदन के सेंट्रल हॉल वेस्टमिंस्टर में ‘भारत की बात सबके साथ’ कार्यक्रम में आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने देश की लगातार बढ़ती ताकत के बारे में भी बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की याद दिलाते हुए कहा कि भारत आतंकवाद का करारा जवाब देना जानता है। उन्होंने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा कि आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को मोदी उनकी भाषा में जवाब देना जानता है।

‘निर्णायक व ठोस कार्रवाई’ की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के बीच वार्ता के बाद भारत और ब्रिटेन ने बुधवार को आतंकवाद की सभी रूपों में निंदा की और वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादियों के खिलाफ ‘निर्णायक व ठोस कार्रवाई’ के लिए मजबूत सहयोग पर दोनों देश सहमत हुए। इसमें पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठनों के नाम भी लिए गए। एक महत्वपूर्ण कदम के तहत दोनों पक्षों ने खुले, समावेशी और समृद्ध भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए साथ काम करने पर भी सहमत हुए। मोदी व मे के बीच 10 डाउनिंग स्ट्रीट आवास पर हुई बैठक में दोनों नेताओं ने भारत-प्रशांत में साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की और इसके लिए साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई।