27 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हमीरपुर
चकमा देकर हत्यारोपी महिला हिरासत से फरार, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो
Play video

चकमा देकर हत्यारोपी महिला हिरासत से फरार, थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखें वीडियो

हमीरपुर एसपी ने लापरवाही बरतने के जुर्म में महिला थाना की थाना अध्यक्ष संगीता सिंह सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।
Google source verification

हमीरपुर. पिता के कत्ल की आरोपी महिला डॉली पुलिस हिरासत से फरार हो गई। खबर फैलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अभियुक्त की तलाश में छापेमारी कर रही है। हमीरपुर एसपी ने लापरवाही बरतने के जुर्म में महिला थाना की थाना अध्यक्ष संगीता सिंह सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के अतरैया गांव में बीती 29 अप्रैल को बेटे और बहू ने मिलकर अपने ही पिता की हत्या कर शव को घर में गाड़ दिया था। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बहू डोली तिवारी को हत्या के आरोप में हिरासत में लिया, जबकि बेटा रामकुमार फरार हो गया था। अब डॉली पुलिस हिरासत से फरार हो गयी है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हमीरपुर पुलिस पूरे जिले में अलर्ट जारी कर जगह-जगह छपेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक डॉली का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

बड़ी खबरें

View All

हमीरपुर

उत्तर प्रदेश