7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमीरपुर
आगे पढ़ने की थी चाह, मां-बाप ने नहीं की पूरी तो दे दी अपनी जान..
Play video

आगे पढ़ने की थी चाह, मां-बाप ने नहीं की पूरी तो दे दी अपनी जान..

आगे पढ़ने की थी चाह, मां-बाप ने नहीं की पूरी तो दे दी अपनी जान..

Google source verification

हमीरपुर. जनपद के भरुआ सुमेरपुर में आगे की पढ़ाई ना करने देने से नाराज हो कर एक होनहार छात्रा ने रेल से कट कर आत्महत्या कर लेने का सनसनी खेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है । यह फोटो है उस होनहार छात्रा की जिसने सिर्फ इस बात पर खुद ख़ुशी कर ली कि उसके घर वाले उसे आगे पढ़ाने में मजबूर थे। और वह आगे पढ़ना चाहती थी। ज़िले में थाना सुमेरपुर के भरुआ सुमेरपुर कस्बे के रहने वाले एक गरीब किसान सुरेश सिंह की 17 साल की बेटी हाई स्कूल और इनटर मीडिएट में प्रथम श्रेड़ी में पास हुई थी यह मेधावी छात्रा आगे बीएससी में दाखिला लेकर पढ़ना चाहती थी पर उसके घर वालो के पास आगे पढ़ाने की गुंजाइश नहीं थी, बस इसी बात से नाराज हो कर इसने रेल से कट कर अपनी जान दे दी है ।

यह छात्रा आज सुबह कोचिंग जाने के लिये घर से निकली थी और सुमेरपुर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन में जा कर रेल से कट गई है। तमाम मां- बाप अपने बच्चों को आगे पढ़ाना चाहते है पर वो पढ़ते लिखते नहीं है और एक ये वो मेधावी छात्रा थी जो आगे पढ़ना चाहती थी पर गरीबी उसके आड़े आ गयी और इस होनहार छात्रा को अपनी जान गवानी पड़ी है।