2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरदोई
बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप मनाई आंबेडकर जयंती, देखें वीडियो
Play video

बाबा साहेब ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप मनाई आंबेडकर जयंती, देखें वीडियो

भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर की जयंती को मनाने के लिए एक दिन पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हरदोई

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 14 Apr 2018, 2:16 PM IST

हरदोई. भारतीय जनता पार्टी ने डॉ. भीमराव राम जी अंबेडकर की जयंती को मनाने के लिए एक दिन पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर ली थीं। 14 अप्रैल को देश भर में भाजपाइयों ने सामाजिक समरसता दिवस के रूप में डॉक्टर अंबेडकर का जन्मदिन मनाया। लखनऊ से आए भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता आशुतोष सिंह ने बताया भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार वह हरदोई आए हुए हैं और आयोजन को लेकर तैयारियों में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।

शुक्रवार को निरीक्षण भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज के हितों के लिए काम करती है। भाजपा ने हमेशा समाज के गरीब पिछड़े दलितों के हितों को प्राथमिकता पर रख कर काम किया और उन्हें सम्मान दिया है। सामाजिक समरसता के संवाहक भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। इस दौरान भाजपा नेता रामचन्द्र राजपूत, गंगेश पाठक अजीत सिंह नंबर सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।