13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हाथरस
हाथरस में दिनदहाड़े बदमाशों ने दम्पति को लूटा
Play video

हाथरस में दिनदहाड़े बदमाशों ने दम्पति को लूटा

बदमाशों ने दंपति को रोक लिया और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया, कैश और आभूषण लूट कर फरार हो गए।

Google source verification

हाथरस

image

Amit Sharma

May 26, 2018

हाथरस। जिले के थाना कोतवाली सासनी क्षेत्र के बसगोई चौराहे पर दिन दहाड़े हथियारों के बल पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दम्पति को लूट लिया। दम्पति के सोने चांदी के जेवरातों सहित अन्य सामान लूटकर बदमाश फरार हो गए, घटना की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है। फिलहाल आरोपियों की तलाश की जा रही है।

ये है पूरी घटना

अलीगढ़ के इगलास क्षेत्र के गांव ताहरपुर निवासी दीपेश दीक्षित अपनी पत्नी रेखा के साथ बाइक पर हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के गांव जंगीपुर आ रहा था तभी रास्ते में बसगोई चौराहे के निकट एक अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। हथियारों के बल पर दोनों से नकदी और सोने चांदी के आभूषणों को लूट कर फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। दिन दहाड़े इस लूट की घटना से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान उठ रहे हैं।