2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाथरस
आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा में तिरंगे का अपमान, देखें वीडियो
Play video

आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा में तिरंगे का अपमान, देखें वीडियो

शोभायात्रा में बसपा और भीम सेना के तमाम नेता शामिल हुए, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान भूल गए।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हाथरस

•

image

Mukesh Kumar

•

Updated: 15 Apr 2018, 8:22 AM IST

हाथरस। जिले के मुरसान कस्बा में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों ने ही राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का अपमान कर डाला। यहां आंबेडकर जयंती पर निकाली गयी शोभायात्रा में तिरंगा को उल्टा लहराया गया। हैरत की बात यह है कि शोभायात्रा में बसपा और भीम सेना के कई नेता शामिल हुए, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज पर किसी का ध्यान नहीं गया। किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने तिरंगा उतरवाया।


तिरंगे का किया अपमान
मुरसान कस्बे में शनिवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनायी गयी। शाम को आंबेडकर के अनुयाइयों ने शोभायात्रा निकाली। जिसका शुभारंभ हाथरस के पूर्व विधायक चौधरी गेंदालाल ने किया। शोभायात्रा में बसपा नेता मनोज सोनी, दिनेश कुमार देशमुख, मेला अध्यक्ष ननकेश, विमल भगवती प्रसाद समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। ये सभी लोग अपनी धुन में चल रहे थे, लेकिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के सम्मान का किसी को भी ध्यान नहीं था।


पुलिस ने उतरवाया तिरंगा
शोभायात्रा के सबसे आगे चल रहे वाहन पर सवार युवक उल्टा तिरंगा लहरा रहा था। यह शोभायात्रा शहर के कई इलाकों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में चल रहे बसपा और भीम सेना के लोगों ने इस पर गौर नहीं किया। किसी व्यक्ति की सूचना पर पुलिस ने तिरंगा उतरवाया। वहीं इस मामले बसपा नेता कुछ भी बोलने से बचते नजर आये।

बड़ी खबरें

View All

हाथरस

उत्तर प्रदेश