4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्वास्थ्य
67 लाख मौतों का कारण बन रही ये बीमारी, आंखों की जांच से हो सकता है बचाव
Play video

67 लाख मौतों का कारण बन रही ये बीमारी, आंखों की जांच से हो सकता है बचाव

Eye Tests Detect the stroke risk : आंखों का चेकअप स्ट्रोक के जोखिम का संकेत दे सकता है! एक हालिया अध्ययन से पता चला है कि नियमित आंखों की जांच से स्ट्रोक का खतरा सटीक रूप से पहचाना जा सकता है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Vashisth

•

Updated: 17 Jan 2025, 5:35 PM IST

Eye Tests Detect the stroke risk : आंखों की सेहत से जानें स्ट्रोक के जोखिम के बारे में! हाल ही में किए गए एक अध्ययन में यह सामने आया है कि आंखों का नियमित चेकअप स्ट्रोक के जोखिम का सही अनुमान लगा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के सेंटर फॉर आई रिसर्च (CERA) द्वारा किए गए इस शोध से आंखों और स्ट्रोक के बीच गहरे कनेक्शन का पता चला है।

स्ट्रोक एक खतरनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो हर साल लगभग 67 लाख लोगों की जान लेती है और दुनिया भर में 10 करोड़ से अधिक लोगों को प्रभावित करती है। यह बीमारी समय रहते पहचान न होने पर जानलेवा साबित हो सकती है, इसलिए इसके जोखिम को समझना और समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है।