मेरे बाद अध्यक्ष कौन होगा पता नहीं, लेकिन कांग्रेस में सोनिया के बाद किसे गद्दी मिलेगी यह सबको पता है: शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर आंतरिक लोकतंत्र खत्म कर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा है कि भाजपा सिद्धांतों पर चलकर विकास करने वाली पार्टी है जिसकी वजह से राजस्थान सहित चार प्रदेश आज बीमारू श्रेणी से निकल गए है।