4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
निर्वाचन आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का नया तरीका निकाला
Play video

निर्वाचन आयोग ने वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने का नया तरीका निकाला

www.patrika.com वोटिंग स्लिप पर निर्वाचन कार्यालय का हैल्पलाइन नंबर और बूथ लेवल ऑफिसर की पूर्ण जानकारी भी,शिकायत व सुझाव का प्रावधान भी किया है
Google source verification

जयपुर

image

MOHIT SHARMA

Nov 26, 2018

जयपुर। निर्वाचन आयोग ने चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने के लिए एक नया तरीका इजाद किया है। नई वोटिंग स्लिप में पोलिंग सेंटर, समय, जिला निर्वाचन कार्यालय का हैल्पलाइन नंबर और बूथ लेवल ऑफिसर की पूर्ण जानकारी के साथ-साथ शिकायत व सुझाव का प्रावधान भी किया है। निर्वाचन विभाग ने 4 करोड़ 80 लाख वोटिंग स्लिप छपवाई है। पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 3 गुना ज्यादा कागज लगा है। इसका कारण यह कि पिछली बार एक पेज पर 6 मतदाता स्लिप मुद्रित की जाती थी। अब एक पृष्ठ पर दो स्लिप ही मुद्रित की गई है। साथ ही स्लिप के आगे और पीछे दोनों भागों में मुद्रण किया गया है। 2 दिसंबर तक सभी स्लिप वितरित कर दी जाएंगी। बीएलओ ने स्लिप बांटीं हैं या नहीं इसका सत्यापन भी होगा।
नई वोटिंग स्लिप में मतदाता स्लिप में फोटो के नीचे मतदान सेंटर, दिनांक और समय अंकित है। जिला निर्वाचन कार्यालय, हेल्पलाइन नंबर और उसकी वेबसाइट की सूचना भी दी गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, मतदाता का नाम, उसका जेंडर, मतदाता के पिता या पति का नाम, भाग संख्या, भाग का नाम, मतदाता क्रमांक भी दिया गया है।