6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
अलवर में मॉब लिंचिंग के शिकार रकबर खान के परिवार को आठ लाख रुपए देने की घाेषणा
Play video

अलवर में मॉब लिंचिंग के शिकार रकबर खान के परिवार को आठ लाख रुपए देने की घाेषणा

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

जयपुर । हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नूंह जिले के गांव कौल निवासी रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों के लिए पांच लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की।

 

इसी प्रकार, हरियाणा वक्फ बोर्ड के चेयरमैन रहिसा खान ने भी रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों के लिए तीन लाख रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया। इस प्रकार से रकबर खान उर्फ अकबर खान के परिजनों को सरकार की ओर से कुल आठ लाख रुपए की सहायता देने की घोषणा अभी तक की गई है।

 

गत दिनों रकबर खान उर्फ अकबर खान की राजस्थान के अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में गाय व बछड़ा लाते समय भीड़ ने हत्या कर दी थी। रकबर खान उर्फ अकबर खान नूंह जिला के फिरोजपुर झिरका के गांव कौल का रहने वाला था और उसकी चार बेटियां व तीन बेटे हैं।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़