
जयपुर
राजस्थान में कांग्रेस की दूसरी और फाइनल सूची कुछ ही देर में बाहर आने वाली है। इस लिस्ट में उन विवादित नामों को शामिल किया गया है जिन पर सहमति नहीं बन सकी थी। इन 48 नामों पर से 41 नामों पर सहमति अब बन गई है। लिस्ट में जयपुर शहर की विवादित सीटें हैं। मालवीय नगर, आदर्श नगर, हवामहल और सांगानेर में टिकट दे दिए गए हैं।