25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयपुर
राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह कल, 64 विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित
Play video

राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह कल, 64 विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित

www.patrika.com/rajasthan-news
Google source verification

जयपुर

•

image

MOHIT SHARMA

•

Sep 13, 2018

जयपुर। भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से शुक्रवार को राज्य स्तरीय हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। जवाहर कला केन्द्र के रंगायन सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम होगा।
विभाग की उपनिदेशक अनुवाद डॉ.ममता शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर हिंदी में उत्कृष्ट लेखन को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए हिंदी सेवा पुरस्कार से हिंदी साहित्य में डॉ.संगीता सक्सेना को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक परीक्षा में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले 64 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विभाग की ओर से प्रकाशित विभागीय पत्रिका भाषा परिचय का भी विमोचन किया जाएगा।
समारोह में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि होंगे, अध्यक्षता प्रमुख शासन सचिव शिक्षा नरेशपाल गंगवार, विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.कैलाश चंद्र शर्मा और तकनीकी शब्दावली आयोग के अध्यक्ष प्रो.अवनीश कुमार करेंगे। मुख्य वक्ता पेसेफिक विश्वविद्यालय, उदयपुर के प्रो.भगवती प्रकाश शर्मा होंगे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़