17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जैसलमेर

Watch Video:केबिनेट मंत्री पहुंचे टी स्टाल,चाय पर की चर्चा

जैसलमेर. शहर में कांग्रेस की ओर से आयोजित सद्भावना यात्रा में भाग लेने के बाद अल्पसंख्यक मामलात मंत्री शाले मोहम्मद एकाएक हनुमान चौराहा स्थित एक चाय की स्टाल पर पहुंच गए।

Google source verification

जैसलमेर. शहर में कांग्रेस की ओर से आयोजित सद्भावना यात्रा में भाग लेने के बाद अल्पसंख्यक मामलात मंत्री सालेह मोहम्मद एकाएक हनुमान चौराहा स्थित एक चाय की स्टाल पर पहुंच गए। उन्होंने छोटे भाई अमरदीन फकीर व कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गोविन्द भार्गव सहित कार्यकर्ताओं के साथ आम लोगों के बीच बैठकर चाय की चुस्कियां ली और किशोरावस्था में चौराहा आकर चाय पीने के अनुभवों को याद किया। उन्होंने टी स्टाल संचालक मनोहललाल आचार्य के प्लास्टिक व पॉलीथिन की थैलियों व चाय नहीं देने के संकल्प की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिना जनभागीदारी के प्लास्टिक व पॉलीथिन के उपयोग को रोकना संभवन नहीं है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। केबिनेट मंत्री को शहर के सबसे व्यस्त हनुमान चौराहा पर आम लोगों के बीच बैठकर चाय पीता देख लोग कौतूहलवश वहां पहुंच गए। मंत्री ने यही कहा कि किशोरावस्था में यहां आकर कई बार चाय पीता था, आज लंबे समय बाद फिर से चाय पीने की इच्छा जागृत हो आई। मंत्री शाले मोहम्मद की सादगी ने हर किसी को लुभाया।