
जैसलमेर . राजस्थान राज्य एलएचवी-एएनएम एसोसिएशन के बैनर तले कलक्ट्रेट के बाहर दिया जा रहा धरना 7 वें दिन भी जारी रहा। कार्मिकों ने विधायक छोटूसिंह भाटी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों से अवगत कराया। उधर, कलक्ट्रेट के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए थाली बजाकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष बीना यादव ने बताया कि इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को प्रधानंत्री द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत झाडू लगाकर व पौधरोपण कर अपनी मांगों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि यदि आगामी दिनों में कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन के तहत क्रमिक अनशन व भूख हड़ताल किए जाएंगे।