24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जैसलमेर
Watch Video: महाकुंभ के प्रचार वाहन को डॉ. सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Play video

Watch Video: महाकुंभ के प्रचार वाहन को डॉ. सोनी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रामदेवरा में आयोजित होने वाले लोक देवता बाबा रामदेव नेत्र महाकुंभ- 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जैसलमेर शहर में प्रचार वाहन को रवाना किया गया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जैसलमेर

•

image

Deepak Vyas

•

Updated: 23 Jul 2025, 9:13 PM IST

रामदेवरा में आयोजित होने वाले लोक देवता बाबा रामदेव नेत्र महाकुंभ- 2025 के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को जैसलमेर शहर में प्रचार वाहन को रवाना किया गया। स्वास्थ्य भवन परिसर से उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी मुरलीधर सोनी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में जिला औषधि भंडार प्रभारी निखिल शर्मा, जिला कार्यक्रम समन्वयक उमेश आचार्य, उम्मेदाराम, फार्मासिस्ट संजय व्यास, कनिष्ठ सहायक मयंक शुक्ला सहित विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। डॉ. सोनी ने बताया कि रामदेवरा में 31 जुलाई से 2 सितंबर तक चलने वाले नेत्र महाकुंभ में नेत्र रोगियों की जांच, स्क्रीनिंग, निःशुल्क चश्मा वितरण और ऑपरेशन के लिए कूपन प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिले के सभी खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, चिकित्सा अधिकारियों और विभागीय कार्मिकों को अपने क्षेत्र में महाकुंभ की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सेवा से जुड़ सकें।