15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चंपा
तालाब में 5 फीट लंबे मगरमच्छ को देख लोगों के उड़े होश, मछली मारने के दौरान जाल में फंसा, देखें video
Play video

तालाब में 5 फीट लंबे मगरमच्छ को देख लोगों के उड़े होश, मछली मारने के दौरान जाल में फंसा, देखें video

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मछली पकड़ते समय तालाब से 5 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 16 Jun 2025, 3:49 PM IST

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मछली पकड़ते समय तालाब से 5 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया है। तालाब में मगरमच्छ को देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया और क्रोकोडायल पार्क (Crocodile Park in Janjgir) में शिफ्ट कर दिया।

आपको बता दें कि, गांव में बारिश के दिनों में आए दिन गांव की गलियों में व अन्य तालाबों में मगरमच्छ विचरण करते रहते हैं। ग्रामीणों के बीच यह कौतूहल का विषय बना रहता है। पार्क के मगरमच्छ जालीदार घेराव के इर्द-गिर्द बड़ी तादात में अंडे देते हैं। बारिश के दिनों में यही अंडे फूटते हैं और बच्चे आसपास के तालाब सहित नदी-नाले में विचरण करते रहते हैं। जिसे पकड़कर क्रोकोडायल पार्क में शिफ्ट किया जाता है।