19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जशपुर नगर
VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से नाबालिग समेत 3 की मौत, 8 घायल… सवार थे 30 ग्रामीण
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Jashpur Nagar / Videos / VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से नाबालिग समेत 3 की मौत, 8 घायल… सवार थे 30 ग्रामीण

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से नाबालिग समेत 3 की मौत, 8 घायल… सवार थे 30 ग्रामीण

Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर में रविवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 साल की लड़की सहित 2 महिलाएं शामिल हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जशपुर नगर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 13 Oct 2024, 5:21 PM IST

Breaking News: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज को लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। बता दें कि हादसे के समय ट्रैक्टर-ट्रॉली में 30 ग्रामीण सवार थे।

दरअसल, रविवार सुबह जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव के पास हादसा हो गया। इस हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 16 साल की लड़की समेत दो महिलाएं शामिल हैं। हादसा ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने के कारण हुआ था। बता दें कि दहशरा पर्व के मौके पर ग्राम सुरेशपुर हर्रामार (Road Accident) में नाटक का आयोजन किया गया था। जहां पंडरीपानी से ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। वहां से सभी रविवार तड़के 3 से 4 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। वहीं हादसे के बाद से चालक फरार हो गया है।

तीन लोगों को घोषित किया मृत

अस्पताल में डॉक्टरों ने रनिका बाई, हिरासो बाई और एक अन्य बुजुर्ग महिला को मृत घोषित कर दिया। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मामला (Road Accident) दर्जकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों की स्थिति गंभीर है उन्हें अंबिकापुर रेफर किया गया है।