11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जौनपुर
धान कूटने वाली मशीन में फंसकर बच्चे की मौत
Play video

धान कूटने वाली मशीन में फंसकर बच्चे की मौत

जौनपुर में खेलते समय धान कूटने की मशीन में फंसकर बच्चे की मौत।
Google source verification

जौनपुर. बदलापुर थानांतर्गत सरोखनपुर (बटउवा) गांव में सोमवार को धान कूटने वाली मशीन की साफ्टीन में फंस कर बालक की मौत हो गई। वह खेलते हुए वहां पहुंच गया था। तभी उसकी जैकेट उसमंे फंस गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा रहा।


गांव में हरीलाल के यहां धान कूटने के लिए मशीन बुलाई गई थी। मजदूर धान की कुटाई कर रहे थे। इसी बीच रमाशंकर का बेटा आयुष 10 खेलते हुए वहां पहुंच गया। वह मशीन से सट कर खड़ा था। असावधानीवश उसकी जैकेट मशीन की साफ्टीन में फंस गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते वह भी उसी में फंस गया। लोगों ने देखा तो शोर मचाया। चालक ने भाग कर ट्रैक्टर बंद किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसा होते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन भी रोते-पीटते मौके पर पहुंच गए। खबर लगते ही वहां पुलिस भी पहुंच गई। कक्षा 4 का छात्र आयुष अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र बताया जाता है।
by Ran Vijay Singh

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश