10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जौनपुर
यूपी के जौनपुर में बीच सड़क पर छात्रा से छेड़खानी करते रहे युवक, किसी ने नहीं की मदद
Play video

यूपी के जौनपुर में बीच सड़क पर छात्रा से छेड़खानी करते रहे युवक, किसी ने नहीं की मदद

घटना का वीडियो एक युवक ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Google source verification

जावेद अहमद की रिपोर्ट

जौनपुर. यूपी में महिला अपराध की घटनाओं पर लगाम लगाने का योगी सरकार का दावा पूरी तरह फेल नजर आ रहा है। आए दिन महिलाओं और लड़कियों के साथ अपराध की घटनायें घटित हो रही है। ताजा मामला जौनपुर के मीरगंज थाना क्षेत्र का है, जहां कोचिंग पढ़कर घर जा रही छात्रा को सरेराह घेरकर मनचलों ने छेड़खानी शुरू कर दी। घटना का वीडियो एक युवक ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिस समय यह घटना हो रही थी, उस समय उस रास्ते से कई लोग गुजर रहे थे, मगर किसी ने भी छात्रा की मदद नहीं की।

वीडियो वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गए। छेड़खानी करने वाले मजनुओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के साथ छेड़खानी करते समय लाईव तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल मामले मे किशोरी के परिजन की तरफ से कोई तहरीर पुलिस को नही मिली है। वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर थाने की पुलिस कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले मे केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश