27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर
राजस्थान में एकेडमिक स्तर के सबसे बड़े परीक्षा हॉल में एक साथ 500 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा
Play video

राजस्थान में एकेडमिक स्तर के सबसे बड़े परीक्षा हॉल में एक साथ 500 स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/ https://www.patrika.com/jodhpur-news    
Google source verification

-जोधपुर के SN Medical College में बनाए जा चुके हैं परीक्षा हॉल

जोधपुर.
जोधपुर के SN Medical College में बीते साल बनाए लेक्चर थियेटर व परीक्षा हॉल भवन में शनिवार को पहली बार परीक्षा होगी। दो परीक्षा हॉल में से एक में 500 तथा दूसरे में 300 स्टूडेंट के बैठने की व्यवस्था है। शुक्रवार को कॉलेज के प्रिन्सीपल डॉ. एस.एस. राठौड़ ने डॉ. अफजल आदि के साथ परीक्षा की पूर्व तैयारियों का जायजा लिया।


इस दौरान प्रिन्सीपल डॉ. राठौड़ ने बताया कि दिसम्बर माह में कॉलेज परिसर में 6 लेक्चर थियेटर व दो परीक्षा हॉल युक्त भवन बनकर तैयार हो गया। 30 दिसम्बर को केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्र गजेन्द्रसिंह शेखावत ने इस भवन का लोकार्पण किया था। भवन के परीक्षा हॉल व लेक्चर थियेटर पूरी तरह वातानुकूलित है। सभी जगह पर इन्टरनेट की व्यवस्था की गई हैं।

इस तरह का भवन राजस्थान में एकेडमिक स्तर पर में कहीं नहीं हैं। जोधपुर के कॉलेज में इस तरह का भवन बनने से कॉलेज में पढऩे वाले विद्यार्थियों की परीक्षा एक साथ हो सकेगी और लेक्चर थियेटर में कक्षाएं लगाने की सुविधा भी बढ़ गई हैं। शनिवार को पहली बार परीक्षा हॉल में एक साथ 500 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़