14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर
BIG BREAKING: कांकेर के गढ़िया पहाड़ में फिर आगजनी, 8 घंटे से धूं-धूं कर जल रहा जंगल, देखें VIDEO
Play video

BIG BREAKING: कांकेर के गढ़िया पहाड़ में फिर आगजनी, 8 घंटे से धूं-धूं कर जल रहा जंगल, देखें VIDEO

Kanker News: कांकेर के मध्य स्थित गढ़िया पहाड़ में सुबह भीषण आग लग गई, जो अब तक लगभग 5 एकड़ में फैल चुकी है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Feb 2025, 6:41 PM IST

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ के कांकेर शहर स्थित गढ़िया पहाड़ में भीषण आगजनी की घटना सामने आई है। पहाड़ से धुंआ निकलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। फायर वॉचर के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, गढ़िया पहाड़ में शुक्रवार सुबह 10 बजे भीषण आग लग गई, जो अब तक लगभग 5 एकड़ में फैल चुकी है। 8 घंटे बाद भी आग बुझाने का प्रयास जारी है। आग की चपेट में आकर सैकड़ों सागौन के पेड़ और वन्य जीवों के आशियाने जलकर राख हो गए।

बताया जा रहा है कि सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल गई। वहीं समय पर फायर ब्रिगेड के नहीं पहुंचने से ज्यादा नुकसान हुआ। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गढ़िया पहाड़ सागौन का प्रमुख केंद्र है। यहां हजारों की संख्या में सागौन के विशाल वृक्ष मौजूद हैं।