2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांकेर
अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच IED ब्लास्ट, BSF का जवान घायल, देखें VIDEO
Play video

अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच IED ब्लास्ट, BSF का जवान घायल, देखें VIDEO

IED Blast: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच कांकेर के पखांजूर इलाके में IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल हो गया। जवानों की टीम रोड प्रोटेक्शन के लिए निकली थी।
Google source verification

Kanker IED Blast: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे के बीच कांकेर जिले में बड़ा हादसा हो गया। पखांजूर इलाके में नक्सलियों के आईईडी की चपेट में आने से सुरक्षा बल का जवान घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि नक्सलियों के लगाए गए एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) को बीएसएफ टीम निष्क्रिय करने की कोशिश कर रही थी, तभी विस्फोट होने से सीमा सुरक्षा बल का एक जवान घायल हो गया। फिलहाल घायल जवान का इलाज वाहिनी मुख्यालय के अस्पताल कोयलीबेड़ा कैंप में किया जा रहा है। कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने इसक घटना की पुष्टी की है।

जवान खतरे से बहार

फिलहाल घायल जवान खतरे से बाहर बताया जा रहा है। बता दें कि घायल जवान पानीडोबरी के बीएसएफ कैंप COB 30वीं बटालियन का है। ब्लास्ट के बाद जवानों ने इलाके की सर्चिंग की। इसके बाद मौके पर जवानों ने आईईडी को डिफ्यूज भी कर दिया। कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र की ये पूरी घटना है।