28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांकेर
Leopard Terror Video: जंगल से भागकर शिक्षक के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग के जाल से भी भागा, मचा हड़कंप
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kanker / Videos / Leopard Terror Video: जंगल से भागकर शिक्षक के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग के जाल से भी भागा, मचा हड़कंप

Leopard Terror Video: जंगल से भागकर शिक्षक के घर में घुसा तेंदुआ, वन विभाग के जाल से भी भागा, मचा हड़कंप

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुआ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुधावा में तेंदुए ने शिक्षक के घर में हड़कंप मचा दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कांकेर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 6 Mar 2025, 11:24 AM IST

Leopard Terror Video: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में तेंदुआ का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दुधावा में तेंदुए ने शिक्षक के घर में हड़कंप मचा दिया। वहीं इलाके में भी दहशत फैल गई। सुबह जब घर के लोगों की नींद खुली तो घर भीतर आंगन में एक तेंदुआ मौजूद था। इस दौरान घर के सभी सदस्य दहशत में रहे। बताया जा रहा है कि 4 मार्च की सुबह 5 बजे, दुधावा क्षेत्र के ऊपरपारा निवासी शिक्षक राजेश नेताम के घर में एक तेंदुआ खिड़की से घुस आया। इसका वीडियो भी खूब चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कांकेर शहर से लगे ग्राम गढ़पिछवाड़ी में बीती रात एक तेंदुआ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी नरेश सिंह के घर दीवार फांदकर घुस गया। तेंदुए ने घर के आंगन में बंधे पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया, जिससे कुत्ते के गले में गहरा जख्म हो गया। घर के लोगों ने डंडा लेकर तेंदुए को भगा दिया। नरेश सिंह ने घायल कुत्ते का इलाज स्वयं किया और रेबीज इंजेक्शन लगाकर मरहम-पट्टी की।