22 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कन्नौज
तलाशी के दौरान दूध के टैंकर से मिली ऐसी चीज, पुलिस भी रह गई सन्न, देखें वीडियो
Play video

तलाशी के दौरान दूध के टैंकर से मिली ऐसी चीज, पुलिस भी रह गई सन्न, देखें वीडियो

- कन्नौज जिले के थाना तालग्राम का मामला-मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लिया एक्शन- दूध के टैंकर से शराब का जखीरा बरामद

Google source verification

कन्नौज. पुलिस ने दूध के टैंकर से शराब का जखीरा बरामद किया है। जिले की पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही शराब की खेप को पुलिस ने बरामद किया। एक शराब तस्कर भी मनीष कुमार उर्फ दीपक कुमार गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने एक्सप्रेस-वे पर जा रहे दूध के टैंकर संख्या यूपी 20 टी 1914 को रुकवाया। पुलिस को देख वाहन चालक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन पुलिस की घेराबंदी देख वह रुक गया। टैंकर की तलाशी के दौरान शराब का जखीरा देख पुलिस हैरान रह गई। टैंकर के अंदर दूध की जगह शराब की पेटियां भरी हुई थीं। भारी मात्रा में शराब भरी देखकर पुलिस ने टैंकर चालक मनीष कुमार उर्फ दीपक कुमार को गिरफ्तार किया ।

पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह तेन्दुआखुर्द महुअई थाना झंगहा जनपद गोरखपुर का वह रहने वाला है। हरियाणा से शराब लाकर गोरखपुर और आसपास जनपदों में सप्लाई करता था। टैंकर में भरी शराब की पेटियां भी हरियाणा प्रान्त की थीं। पुलिस के अनुसार 200 पेटी शराब की कीमत लगभग 7 लाख रुपये होगी। शराब तस्करी करने वाले आरोपी पर पुलिस ने थाना तालग्राम पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया है।