कटनी. पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम डॉ. मनोज सिंह शनिवार को मेल से कटनी पहुंचे। (Railway) कटनी रेलवे स्टेशन स्टेशन निरीक्षण करने के बाद न्यू कटनी जंक्शन स्टेडियम पहुंचे। (Environment Protection) यहां पर मैराथन दौड़ को झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके पहले खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया। (Single Use Plastic Ban) कटनी में पहली बार हो रहे इस आयोजन की सराहना की। इसके बाद डीआरएम पौधरोपण अभियान में शामिल हुए। एनकेजे स्टेडियम में रेलवे द्वारा बड़ी मात्रा में पौधे लगवाए गए। सभी अधिकारियों ने पौधे रोपे। इस दौरान डीआरएम ने कहा कि पौधे लगाने के साथ ही ट्रीगार्ड की व्यवस्था करना नेक पहल है। इससे पौधे सुरक्षित रहेंगे। डीआरएम ने कहा कि पौधों को समय-समय पर पानी अवश्य देनें रहें। इनका संरक्षण करें। जितनी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में हो सके तो और पौधे लगाएं। इसके बाद मैदान में लगे स्टूमेंटों का निरीक्षण किया। अल्पविराम के बाद स्पोट्र्स कॉम्पीटिशन शुरू हुए। डीआरएम ने फुटबॉल, वॉलीबॉल, दौड़ आदि का शुभारंभ कराया। खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्वच्छता सहित पर्यावरण संरक्षण के लिए स्थानीय अधिकारियों द्वारा की गई पहल की प्रशंसा की। इस मौके पर अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
खिलाडिय़ों से की चर्चा
मैराथन दौड़ के दौरान डीआरएम डॉ. मनोज सिंह ने मैराथन दौड़ में शामिल खिलाडिय़ों से एक-एककर बात की। छोटे-छोटे बच्चों ने इस दौड़ में भाग लिया। इस पर डीआरएम ने हौंसलाआफजाई करते हुए कहा कि हमें इसमें जीत हार नहीं बल्कि एक बेहतर संदेश देना है। स्वच्छता और फिटनेस के लिए हमें हमेशा आगे आना है।
9 हजार की सोलर लाइट में पंचायतों ने फूंके 33 हजार, इस जिले में हो गया करोड़ों का फर्जीवाड़ा
डीआरएम ने भी खेला मैच
इस दौरान डीआरएम डॉ. मनोज सिंह रेल अधिकारियों की तरफ से फुटबॉल और वॉलीबॉल खेल में शामिल हुए। शानदार प्रदर्शन किया। वहीं डीजल शेड और आरपीएफ के मध्य वॉलीबॉल हुआ। अंतर विभागीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें आरपीएफ ने जीम दर्ज की। कप्तान आरक्षक प्रवीण उपाध्याय रहे। इस दौरान एसआइ धर्मेंद्र पटेल, एसआइ दीपक तिवारी, शरद परौहा, आशीष मिश्रा, योगेश पटेल की भूमिका रही। डीआरएम ने खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया।
खिलाडिय़ों को किया पुरस्कृत
इस मौके पर डीआरएम डॉ. मनोज सिंह ने खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित किया। मैराथन दौड़, वॉलीबॉल, दौड़, फुटबॉल सहित अन्य कॉम्पीटिशन में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को शील्ड और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। इस मौके पर बेहरत प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में सीनियर डीमएइ एसके सिंह, सीनियर डीइइ टीआरएस अमित सराफ, डीइएन इष्ट एके वर्मा, एरिया प्रसंन्न कुमार, एइएन कृष्ण मुरारी, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, सीटीआइ केसी रजक, बलवेंदर सिंह, अनुज सोनी, अशोक वर्मा, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दिनेश सिंह, महाराज सिंह, धर्मेंद्र पटेल, प्रवीण उपाध्याय, प्रहलाद यादव.
Railway News: आज से कटनी में बदले जा रहे 26 ट्रेनों के इंजन, रेलवे को लाखों की शुरू हुई बचत
स्टेशन का किया निरीक्षण
डीआरएम मेल से कटनी पहुंची। इस दौरान उन्होंने आरए से उतरकर सभी अधिकारियों से मुलाकात की। स्टेशन की व्यवस्थाओं के संबंध में स्टेशन प्रबंधक संजय दुबे सहित अन्य अधिकारियों से बात की। प्लेटफॉर्म दो और एक का निरीक्षण किया। अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश और फिर यहां से सीधे एनकेजे के लिए रवाना हुए।
इनका कहना है
नेशनल स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए यह अभियान शुरू हुआ है। स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कई आयोजन हो रहे हैं। इसमें मैराथन, स्पोट्र्स का आयोजन हुआ है। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न हो, पर्यावरण का संरक्षण हो, लोग कपड़े का बैग उपयोग करें, परिसर व कार्यालय को स्वच्छ रखें, लोगों में जागरुकता आए इसके लिए तमाम एक्टिविटी कराई जा रही हैं। हर किसी को स्वच्छता में आगे आना होगा।
डॉ. मनोज सिंह, डीआरएम।