16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
CG Kawardha Bus Fire: 40 यात्रियों भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO
Play video

CG Kawardha Bus Fire: 40 यात्रियों भरी बस में लगी आग, मची अफरा-तफरी, देखें VIDEO

Breaking News: कवर्धा जिले के आगरपानी के पास कवर्धा से लखनऊ जा रही एक यात्री बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। इस दौरान 40 से अधिक यात्री बस में सवार थे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Dec 2024, 3:51 PM IST

CG Kawardha Bus Fire: छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा में एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल कवर्धा से लखनऊ जा रही यात्री बस में आगरपानी के पास अचानक से भीषण आग लग गई। इससे बस में हड़कंप मच गया। इस बस में 40 से ज्‍यादा यात्री सवार थे।

बता दें कि यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए बस से कूदकर अपनी जान बचाई राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित हैं, लेकिन बस पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे बस को धू-धूकर जलते हुए देखा जा सकता है।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई

जानकारी अनुसार बेमेतरा से प्रतिदिन प्रयागराज (यूपी) जाने वाली बस कबीरधाम जिले से होकर गुजरती है। शाम के समय यह बस कुकदूर से आगे आगरपानी के पास पहुंची थी। इसी दौरान वाहन चालक के साइड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इसे बुझाने का प्रयास किया गया, तब तक आग ने विकराल (CG Kawardha Bus Fire) रूप ले लिया था। आनन-फानन यात्रियों को बस से उतारा गया। घटनास्थल से करीब 8 किमी दूर कुकदूर थाना से मदद मांगी गई। जब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तब तक बस जलकर खाक हो चुकी थी।