28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
Kawardha Crime News: चोरी का Live वीडियो, व्यापारी की कार से 2.20 लाख पार, चोर ने ऐसा दिया वारदात को अंजाम
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Videos / Kawardha Crime News: चोरी का Live वीडियो, व्यापारी की कार से 2.20 लाख पार, चोर ने ऐसा दिया वारदात को अंजाम

Kawardha Crime News: चोरी का Live वीडियो, व्यापारी की कार से 2.20 लाख पार, चोर ने ऐसा दिया वारदात को अंजाम

Live Video: रायपुर से कवर्धा कैश कलेक्शन के लिए आए एक व्यापारी को रेस्टोरेंट में खाना खाना महंगा पड़ गया। उसे एक थाली की कीमत 2 लाख 22 हजार रुपए चुकानी पड़ी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 25 Aug 2024, 10:33 AM IST

Kawardha Crime News: व्यवसायी के कार से दिनदहाडे लाखों की चोरी का मामला सामने आया है। रायपुर का व्यापारी अपने ग्राहक दुकानदारों से कलेक्शन की गई राशि कार में रखकर कवर्धा के भोजनालय में खाना खाने गया था इसी दरमियान शातिर चोर ने कुछ देर रेकी करते हुए कार में रखे पैसों से भरे बैग को चोरी कर लिया। बैग में 2 लाख 22 हजार रुपए रखे थे।

दरअसल रायपुर का इलेक्ट्रॉनिक सामान का व्यापारी दिनेश जैन (52) अपने बेटे के साथ कार में कवर्धा के व्यापारियों से पैसे वसूलने आया था। अलग-अलग व्यापारियों से उसने करीब 2 लाख 22 हजार रुपए वसूले थे, जिसे एक बैग में रखकर कार से भोजनालय पहुंचा था। बस स्टैंड के पास डॉ. नितिन जैन के अस्पताल के सामने उसने अपनी कार खड़ी की। इसके बाद वह खाना खाने के लिए रेस्टोरेंट चला गया था।

यह भी पढ़े: CG Theft News: शातिर चोर का बड़ा कांड, ज्वेलरी शॉप से लाखों के गहने किया पार, जब पहुंची पुलिस तो…

इस बीच शातिर चोर मौके का फायदा उठाते हुए कार में रखे पैसों से भरे बैग को ले उड़ा। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है, बड़ी आसानी से चोर बैग लेकर टहलते हुए वहां से निकल गया। जब व्यापारी खाना खाकर वापस कार में आया तो, उसे बैग नहीं दिखा।