8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कवर्धा
Lohardih Murder Case: जेल में कैदी की मौत, डिप्टी CM शर्मा बोले – मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा, देखें Video
Play video

Lohardih Murder Case: जेल में कैदी की मौत, डिप्टी CM शर्मा बोले – मृतक के परिवार को मिलेगा मुआवजा, देखें Video

Prashant Sahu Death Case: कवर्धा में लोहारडीह अग्निकांड के आरोप में जेल में बंद आरोपी की मौत के बाद आईपीएस पर कार्रवाई हुई है। गुरुवार देर शाम डिप्टी सीएम विजय शर्मा कवर्धा पहुंचे और परिवार और गांव वालों से बात करने और स्थिति का जायजा लेने के बाद एएसपी को सस्पेंड कर दिया।

Google source verification

Lohardih Murder Case: लोहारडीह अग्निकांड के आरोप में जेल में बंद विचाराधीन बंदी प्रशांत साहू के मौत के मामले में बुधवार दिनभर बवाल हुआ। कांग्रेस ने भाजपा सरकार, गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए तो वहीं मृतक प्रशांत साहू के भाई ने पुलिस की पिटाई से मौत होने का आरोप लगाया। रात लगभग 10 बजे मृतक प्रशांत साहू का कवर्धा जिला अस्पताल में मजिस्ट्रेट सुबोध मिश्रा और परिजनों की उपस्थिति में पोस्टमॉर्टम हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद रातों रातशव को उसके गांव लोहारडीह भेजा गया।

मुआवजे का ऐलान

सूचना मिलते ही गृहमंत्री विजय शर्मा लोहारीडीह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में पाया गया कि जेल में बंद लोगों के शारीर में चोट के निशान है। गांव वालों ने कहा की कुछ बड़े अधिकारियों के निर्देश में लोगों को पीटा गया है। जिसके बाद मामले में एक्शन लेते हुए सीएम साय के निर्देश के बाद एसपी विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही मृतक के मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा (Lohardih Murder Case) राशि की घोषणा भी की गई है। आगे भी इस विषय में जांच जारी रहेगी। फिलहाल परिवार के सदस्यों की जिम्मेदारी आने वाले कुछ समय तक शासन प्रशासन लेगी।