24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कवर्धा
VIDEO: छत्तीसगढ़ में निकली गाय की अंतिम यात्रा, बैंड पर धार्मिक धुन, सजी गाड़ी पर रखा था शव, रो पड़े लोग
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Kawardha / Videos / VIDEO: छत्तीसगढ़ में निकली गाय की अंतिम यात्रा, बैंड पर धार्मिक धुन, सजी गाड़ी पर रखा था शव, रो पड़े लोग

VIDEO: छत्तीसगढ़ में निकली गाय की अंतिम यात्रा, बैंड पर धार्मिक धुन, सजी गाड़ी पर रखा था शव, रो पड़े लोग

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में गाय की अंतिम यात्रा चर्चा में है। दरअसल, कवर्धा शहर में आज सोमवार की सुबह गाय की अंतिम यात्रा निकाली गई।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कवर्धा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 7 Oct 2024, 5:50 PM IST

VIDEO: छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी कवर्धा में एक गाय की मौत के बाद धूमधाम से बैंड बाजे के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। मोहल्ले के लोगों ने गाय के दर्शन कर उसे श्रद्धांजलि दी। फिर रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया है।

दरअसल, गो पालक राजू पाण्डेय की एक गाय लंबे समय से अस्वस्थ थी। उन्होंने अपनी प्यारी गाय की हरसंभव सेवा सुश्रुसा की। लेकिन सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। तब पांडेय ने अपनी गाय की अंतिम यात्रा सम्मानपूर्वक निकालने की सोची। एक नई पहल करते हुए पांडेय ने गाय की अंतिम यात्रा निकाली, वह भी बाकायदा सजी हुई गाड़ी में। विदाई यात्रा उन्होंने बाजे- गाजे के साथ बड़े ही सम्मानपूर्वक निकाली।

लोगों की नम हुई आंखें

अंतिम यात्रा में राजू पांडेय के परिवार समेत वार्ड के लोग विदाई में शामिल हुए। इस दौरान गाय के प्रति लोगों का प्रेम इस देखने मिला। महिलाओं की आंखे नम थी। राज्य में किसी भी परिजन की मौत पर शव पर सफेद या पीला कपड़ा डालने की प्रथा है। यहां गाय की अंतिम यात्रा जिस घर के सामने से गुजरी, उसी घर की महिलाएं भी कपड़ा डाल रहीं थी। कवर्धा शहर के इस गाय की अंतिम यात्रा का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।