31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा

खरगोन जिले में शाम को तेज बारिश के साथ गिरे ओले

खंडवा में 15 मिनट में तीन मिमी बरसा पानी

Google source verification

खरगोन. मौसम की दृष्टि से अप्रेल लोगों को कन्फ्यूज कर रहा है। दिनभर तेज धूप के साथ शाम को बादल छा रहे हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। दिन की शुरुआत तीखी धूप से हुई। दोपहर तक तापमान कुलांचे भरने लगा। सूरज की तपन इतनी तेज थी कि दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहा। बाहर निकले लोग गमछे का सहारा लिए नजर आए। लेकिन इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे अचानक मौसम बदला। अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।
शनिवार को जिले में अजीबोगरीब माहौल बना। दिनभर तेज धूप में बिता। अधिकतम तापमान बढ़कर 41 डिग्री पर जा पहुंचा। न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री दर्ज किया गया। गौरतलब है कि बीते पांच-छह दिनों में ही गर्मी तेज हुई है। चार दिन पहले तक अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
भीकनगांव क्षेत्र में गिरे ओले
जानकारी के मुताबिक शनिवार को बदले मौसम के मिजाज से जनजीवन एक बार फिर प्रभावित हुआ। भीकनगांव क्षेत्र के ग्राम बमनाला में ओले गिरने की सूचना भी है। यह स्थिति कुछ देर के लिए ही बनी। उधर, समर्थन मूल्य पर गेहंू, चना केंद्रों पर भी मौसम का असर देखा गया।

रात में 70 किमी की रफ्तार से चली आंधी, 15 मिनट में तीन मिमी बरसा पानी
खंडवा. पश्चिमी विक्षोभ के चलते पड़ोसी जिलों से शनिवार शाम अचानक बादल बरस पड़े। इस दौरान 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा-आंधी भी चली और बिजली भी कड़की। शनिवार रात में 15 मिनट तेज बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 18 से 20 अप्रेल तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। रविवार को मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने संभावना जताई थी कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में 18 अप्रेल को बारिश हो सकती है, लेकिन यह संभावना गलत साबित हुई। कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक व मौसम विशेषज्ञ डॉ. सौरव गुप्ता ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण खरगोन और बुरहानपुर में बादल थे, लेकिन खंडवा में शाम 6 बजे तक मौसम साफ था। पड़ोसी जिलों से आए बादलों के चलते बारिश हुई है। रात 8.30 से 8.45 के बीच 70 किमी की रफ्तार से हवा चली है, जो इस सीजन का रिकॉर्ड है। इस दौरान खंडवा सहित छैगांवमाखन, पंधाना और पुनासा ब्लॉक में बिजली गरजने के साथ पानी भी गिरा है। 15 मिनट में 3 मिमी बारिश दर्ज हुई है। शनिवार रात बारिश के आसार है, इसके बाद 18 से 20 अप्रेल तक जिले में बादलों का डेरा रहेगा।
आकाशीय बिजली गिरने से लगी आग
आरूद . ग्राम अंजनगांव में रेवाराम पिता लक्ष्मण चारण के घर और जानवरों के बाड़े में बीती रात लगभग 2 बजे आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। आग से घर में रखा सामान जैसे अलमारी, मिक्सर, टीवी, कपड़े, बर्तन, अनाज, 30 टीन बाड़े में रखा 300 ङ्क्षक्वटल भूसा, 20 बोरी खली, 25 बोरी चापड़ जल कर खाक हो गई। साथ ही 2 भैंस और 2 बछड़े झुलसने से घायल हो गए। पटवारी तपन सिसोदिया ने पंचनामा बनाया और अनुमानित 3 से 4 लाख का नुकसान बताया है।