27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खंडवा
सिंहस्थ 2028… तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पक्के अतिक्रमणों पर चला प्रशासन की जेसीबी का पंजा
Play video

सिंहस्थ 2028… तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में पक्के अतिक्रमणों पर चला प्रशासन की जेसीबी का पंजा

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में अवैध अतिक्रमणों पर बुलडोजर कार्रवाई लगातार जारी है। मंगलवार को भी प्रशासन का पंजा चला और ब्रह्मपुरी क्षेत्र से चार पक्के अतिक्रमणों को जेसीबी से जमींजोद किया गया। प्रशासन की लगातार कार्रवाई से तीर्थनगरी के अतिक्रमणकारियों में हडक़ंप मचा हुआ है।

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

May 27, 2026

एसडीएम पुनासा पंकज वर्मा के निर्देश पर नगर परिषद की टीम द्वारा सुबह से ब्रह्मपुरी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें पागलदास बाबा की गोशाला का अवैध निर्माण तोड़ा गया। इसके साथ ही दिनेश और दयाराम द्वारा बनाए गए पक्के मकानों को भी जेसीबी से गिराया गया। वहीं, लोवंशी समाज की धर्मशाला की बाउंड्री वॉल भी अतिक्रमण में आ रही थी, जिसे भी तोडकऱ हटाया गया।