
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद सोमवार को हुई मतगणना ने भाजपा में खुशियां ला दी है। तीन राज्यों सहित बंगाल में प्रचंड बहुमत के साथ जीतने पर भाजपा ने जमकर जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय पर आतिशबाजी कर झालमुड़ी भी बांटी गई। वहीं, शाम को विधायक कंचन तनवे ने बंगाली कॉलोनी में भारत माता की आरती की। इधर सराफा में महापौर अमृता अमर यादव द्वारा पार्षद सुनीता दीपक राठौर के साथ झालमुड़ी का वितरण किया।