11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोंडागांव
Kondagaon News: मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार, देखें VIDEO
Play video

Kondagaon News: मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक ग्रामीण फूड पॉइजनिंग के शिकार, देखें VIDEO

CG News: कोंडागांव जिले में मृत्युभोज खाने के बाद 60 से अधिक ग्रामीण फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए।

Google source verification

Kondagaon News: कोंडागांव विकासखंड केशकाल के अंतर्गत आने वाले ग्राम चारभाठा में बीते बुधवार को मृत्यु भोज कार्यक्रम में भोजन करने के बाद लगभग 60 से अधिक ग्रामीण फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। जिसमें अधिकांश महिलाएं व बच्चों को फ़ूड पॉयजनिंग हो गई थी।

इधर सूचना मिलते ही केशकाल बीएमओ डॉ. बिसेन ने तत्काल स्वास्थ्य अमले को गांव के लिए रवाना किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने शिविर लगाकर सभी ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच किया। वहीं लगभग 43 लोगों का सीएचसी केशकाल में उपचार जारी है। जिन्हें पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद ही डिस्चार्ज किया जाएगा। इस पर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से स्थिति पर निगरानी रखे हुए है और प्रभावित लोगों को इलाज और जरूरी सहायता प्रदान की जा रही है।