6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोंडागांव
Kondagaon News: चड्डी चोरी का शौक! महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते चोर कैमरे में हुआ कैद, वीडियो में उसकी हरकत देख फटी रह जाएंगी आंखें
Play video

Kondagaon News: चड्डी चोरी का शौक! महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चुराते चोर कैमरे में हुआ कैद, वीडियो में उसकी हरकत देख फटी रह जाएंगी आंखें

Underwear Thief Was Caught On Camera: एक चोर ऐसा भी मिला जो लोगों के बेशकीमती सामानों में दिलचस्पी नहीं रखता । इस चोर को महिलाओं और पुरुषों के अंडरगारमेंट्स चोरी करने में मजा आता है । जी हां, केशकाल क्षेत्र के लोग इस चड्डी चोर के आतंक से परेशान हो गए हैं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोंडागांव

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 21 Jul 2024, 1:49 PM IST

Crime News: आपने घर से जेवर-कैश और कीमती सामान की चोरी की खबरें अक्सर सुनी होंगी, लेकिन छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक को लेडीज अंडर गारमेंट्स चुराने का शौक है। ऐसी हरकत करते हुए उसकी तस्वीर भी CCTV कैमरे में कैद हुई है। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें कि कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में एक चोर ने लोगों को परेशान कर रखा है। यह चोर बेशकीमती सामानों में नहीं, बल्कि महिलाओं और पुरुषों के अंडरगारमेंट्स चुराने में दिलचस्पी रखता है। चोर ने कई घरों के सामने सुखाए गए अंडरगारमेंट्स चुरा लिए हैं। अब यह चोर सीसीटीवी (Kondagaon News) कैमरे में कैद हो गया है जिसमें उसे अंडरगारमेंट्स चुराते हुए देखा जा सकता है।

Kondagaon News: वीडियो में कैद हुआ चोर

वीडियो दिख रहा है कि युवक बाइक से आता है और बिल्डिंग के अंदर आकर अंडर गारमेंट्स चुराकर भाग निकलता है। केशकाल के बोरगांव क्षेत्र के लोग इस शख्स से बेहद परेशान हैं। लोग बताते हैं कि महिलाएं रोजाना कपड़े साफ कर घर के बाहर लगी तार पर सुखाने के लिए डाल देती हैं। सूखने के बाद जब वे कपड़े उठाकर लाती हैं, तो अंडर गारमेंट्स गायब मिलते हैं। ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। चोरी की इस अनोखी घटना से परेशान होकर लोगों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।