17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरबा
Korba Video: भारी बारिश से कोरबा का राखड़ बांध टूटा, गांवों में बाढ़ जैसे हालात, देखें Video
Play video

Korba Video: भारी बारिश से कोरबा का राखड़ बांध टूटा, गांवों में बाढ़ जैसे हालात, देखें Video

Rakhad dam: कोरबा जिले में भारी बारिश के चलते राखड़ बांध टूट गया, जिससे राखड़ का सैलाब गांव में घुस आया। ग्रामीणों ने सीएसईबी की लापरवाही को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराया। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटा है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोरबा

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 27 Jun 2025, 5:13 PM IST

Korba Video: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार सुबह भारी बारिश के चलते स्थित एक राखड़ बांध अचानक टूट गया, जिससे आसपास के गांवों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बांध के टूटने से राखड़ युक्त पानी का सैलाब गांव में घुस आया, जिससे लोगों को जान बचाकर घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

Korba Video: ग्रामीणों ने सीएसईबी प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सीएसईबी (छत्तीसगढ़ स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड) प्रबंधन की लापरवाही और रखरखाव में कमी के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों के अनुसार, पहले भी बांध की स्थिति को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे नजरअंदाज किया।