24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरीया
Breaking News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, हादसे में दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई
Play video

Breaking News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर घर में घुसा, हादसे में दुधमुंहे बच्चे और महिला की मौत, ग्रामीणों ने की चालक की पिटाई

Road Accident: कोरिया जिले में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर स्टेट हाईवे के किनारे बने घर में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे और उसकी बड़ी मां की मौत हो गई।
Google source verification

Breaking News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल एनएच 43 पर स्थित ग्राम भाडी, जनकपुर में गुरुवार दोपहर 1.30 बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर बेकाबू होकर सड़क किनारे घर में घुस गई। ट्रैक्टर की टक्कर से घर का एक कमरा धरासाई हो गया और ट्रैक्टर आंगन में घुस गया। हादसे में डेढ़ माह के बच्चे की मौत हो गई।

वहीं, घर के पास खलिहान में काम कर रही 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी भी मौक हो गई। यह पूरा मामला बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर में रिपेयरिंग के लिए आए ट्रैक्टर को लेकर रिपेयरिंग सेंटर का कर्मचारी राजेश चौधरी (18) टेस्ट ड्राइव के लिए बैकुंठपुर-अंबिकापुर मुख्यमार्ग पर निकला था। इसी दौरान ट्रैक्टर सड़क किनारे मुन्ना यादव के घर के कमरे को तोड़ते हुए आंगन में घुस गया। इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

चालक की पिटाई, पुलिस को सौंपा

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने भागने की कोशिश कर रहे ट्रैक्टर के चालक राजेश चौधरी को पकड़ लिया एवं उसकी पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची बैकुंठपुर पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़