25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
ऐसा हुआ न देखा होगा कभी चंबल नदी वाली शिक्षा नगरी में आध्यात्म की लहरों का जलजला….
Play video

ऐसा हुआ न देखा होगा कभी चंबल नदी वाली शिक्षा नगरी में आध्यात्म की लहरों का जलजला….

साध्वी विशुद्धमति का 50वां दीक्षा जयंती महोत्सव.. देशभर से आएंगे जैन श्रद्धालु
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Suraksha Rajora

•

Updated: 6 Mar 2019, 9:01 PM IST

 

कोटा. तप, साधना और आराधना का महाकुंभ शिक्षा नगरी में गुरुवार को नजर आएगा। दशहरा मैदान में साध्वी विशुद्धमति का 50वां स्वर्णिम संयम दीक्षा जयंती महोत्सव गुरुवार से शुरू होगा महाकुंभ में देश के विभिन्न स्थानों से लोग भाग लेने आएंगे। दशहरा मैदान में आकर्षक पांडाल सजाया गया है। गणिनी आर्यिका 105 श्रीविशुद्धमति राष्ट्रीय स्वर्णिम संयम दीक्षा आयोजन समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

 

Read More: कोटा का सेवाभावी जैन समाज 1 लाख दीप जलाकर बनाएगा विश्व रिकॉर्ड.

 

दीक्षा जयंती 9 मार्च को मनाई जाएगी, लेकिन इसके तहत गुरुवार से विभिन्न आयोजन होंगे। संघ की दो सदस्यों को दीक्षा दी जाएगी। 1 लाख दीप जलाकर रेकॉर्ड बनाया जाएगा तो विभिन्न समाज हित की योजनाओं का आगाज भी होगा। शोभायात्रा के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी।

 


संयम दीक्षा महोत्सव समिति के कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि 7 मार्च को तलवंडी स्थित दिगम्बर जैन मंदिर से सुबह 6 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे गणधरवलय विधान का आयोजन किया जाएगा। शाम को 6.30 बजे आरती व रात को 7.30 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। राकेश जैन मडिय़ा के अनुसार तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान पांडाल में 30 अलग-अलग तरह की स्टॉलें भी लगाई जाएंगी।


डेढ़ दर्जन होटल व धर्मशाला बुक

कार्याध्यक्ष जे के जैन ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए देशभर से लोगों के आने की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। इनके ठहरने के लिए करीब एक दर्जन होटल व विभिन्न समाजों की करीब आधा दर्जन धर्मशालाएं बुक करवाई है।

व्यवस्थाओं के लिए 21 समितियां


सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन के अनुसार आयोजनों में व्यवस्थाओं को अंजाम देने के लिए 20 से अधिक समितियां बनाई है। इनमें अतिथि स्वागत, आर्यिका संघ प्रवास चौका, भोजन, पानी, साफ सफाई, लाइट, सुरक्षा भोजन समेत अन्य हैं। हर समिति में करीब 20-20 लोगों को शामिल किया है। सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, महामंत्री विनोद जैन टोरड़ी, दीक्षा महोत्सव समिति के प्रचार समन्वयक नरेश जैन वैद, संयोजक सुरेश चांदवाड़, भागचंद लुहाडिय़ा, निशा जैन, समाज के पूर्व अध्यक्ष अजय बाकलीवाल समेत अन्य पदाधिकारियों के संयोजन में व्यवस्थाओं को अंजाम दिया।

 

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़