11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
कोटा में बोलीं आप विधायक अलका लांबा – दलित महिला विधायक को दाेे कौढी का बताने वाले विधायक को पार्टी से बाहर निकाले  भाजपा
Play video

कोटा में बोलीं आप विधायक अलका लांबा – दलित महिला विधायक को दाेे कौढी का बताने वाले विधायक को पार्टी से बाहर निकाले भाजपा

ऐसे विधायक को पार्टी से उठाकर बाहर फेंक देना चाहिए: अल्का लाम्बा  

Google source verification

कोटा . दिल्ली के चांदनी चौक की विधायक अल्का लाम्बा ने रविवार को कोटा में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि महिला विधायक से अभद्रता करने वाले विधायक प्रहलाद गुंजल को पार्टी से उठाकर बाहर फेंक देना चाहिए , विधायक चंद्रकांता मेघवाल को भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करानी चाहिए। आम आदमी पार्टी राजनीति दलगत भावना से ऊपर उठकर उनका साथ देगी। हम उसे भाजपा विधायक के रूप में नहीं महिला विधायक के रूप में देख रहे हैं। उन्होंने कहा, बहुत हुआ नारी पर वार, अब कुछ करना चाहिए। जो सरकार बेटी बचाओ और महिलाओं के सम्मान का नारा संदेश दे रही है, उस सरकार से यह उम्मीद नहीं करते कि वह महिला विधायक से अभद्रता करने वाले विधायक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेगी, लेकिन भाजपा की उत्तरप्रदेश में भी है। वहां उन्नाव से भाजपा विधायक पर रेप का आरोप है, लेकिन वह अभी तक तक पार्टी का सम्मानित सदस्य बना हुआ है। एेसे में उस पार्टी से कोटा आकर कार्रवाइ कोई उम्मीद नहीं करते, लेकिन करनी चाहिए।

विधायक प्रह्लाद गुंजल भूले भाषा की मर्यादा, रामगंजमंडी विधायक के खिलाफ की अमर्यादित टिप्पणी


गुंजल के बोल अशोभानीय: पायलट

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने कोटा उत्तर विधायक प्रहलाद गुंजल द्वारा रामगंजमंडी विधायक चन्द्रकांता के लिए कहे गए बोल पर कहा कि भाजपा विधायक द्वारा बोले गए अपशब्द कोई पहली बार नहीं बोले गए। एेसे बोल भाजपा नेताओं द्वारा बोलना कोई आश्चर्य की बात नहीं हैं। विधायक, सांसदों द्वारा इस तरह की शब्दावली का प्रयोग कई बार किया गया है ये कोई नई बात नहीं है। इससे आपसी टकराव दिख रहा है, ये शोभनीय नहीं है।