25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
बिजली निगम पर भड़के राजावत: बोले- वीसीआर भरने आए अधिकारियों के तोड़ दो हाथ-पैर, खंभे से बांधकर लगा दो करंट
Play video

बिजली निगम पर भड़के राजावत: बोले- वीसीआर भरने आए अधिकारियों के तोड़ दो हाथ-पैर, खंभे से बांधकर लगा दो करंट

Ex MLA Bhawani Singh Rajawat, BJP Protest, KEDL : कोटा में पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत सोमवार को जेवीवीएनएल कार्यालय पर प्रदर्शन में बिजली अधिकारियों पर जमकर भड़के।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 23 Dec 2019, 3:43 PM IST

कोटा. वीसीआर भरने में मनमानी व किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकाल जयपुर विद्युत वितरण निगम (जेवीवीएनएल) कार्यालय पर प्रदर्शन किया ( Jaipur Electricity Distribution Corporation ) के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जताया। ( BJP Worker Protest Against JVVNL ) कार्यकर्ता दोपहर एक बजे नयापुरा स्थित अग्रसेन चौराहे पर एकत्रित हुए फिर यहां से पूर्व विधायक भवानी सिंह राजावत के नेतृत्व में जुलूस के रूप में नयापुरा क्षार बाग स्थित जेवीवीएनएल ऑफिस पहुंचे। जहां रैली सभा में तब्दील हो गई।

Read More: भाजपा कार्यकर्ताओं का केईडीएल पर फूटा गुस्सा, विधायक ने दी चेतावनी- सुधर जाओ नहीं तो कोटा से कर देंगे दफा

सभा को संबोधित करते हुए राजावत ( Ex MLA Bhawani Singh Rajawat Controversial statement ) बिजली अधिकारियों पर जमकर बरस पड़े। उन्होंने कहा कि यदि बिजली अधिकारी आपके घरों में वीसीआर भरने आए तो उनके हाथ पैर तोड़ दो, तब भी नहीं माने तो खंभे से बांधकर करंट लगा तो ताकि वह दो तीन माह तक बिस्तर पर पड़े रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों को समय रहते बिजली नहीं दी गई तो किसान अधिकारियों को ग्रामीण इलाके में घुसने भी नहीं देंगे।

Read More: कोटा में उग्र हुए 150 कांग्रेस कार्यकर्ता, केईडीएल ऑफिस में घुसकर अधिकारी को लात-घूसों से जमकर धोया

उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र से जुड़े ग्रामीण इलाकों में जेवीवीएनएल द्वारा किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है। इससे किसानों में रोष है। वहीं, मनमाने तरीके से वीसीआर भरी जा रही है। यदि बिजली अधिकारियों ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा।

Read More: बिजली बिलों पर केईडीएल की सफाई से भड़के कांग्रेसी, पुलिस की मौजूदगी में अधिकारी को मारे चांटे, तमाशा देखती रही खाकी

एक किमी लंबा थी रैली
रैली में करीब एक हजार भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व ग्रामीण शामिल हुए थे। अग्रसेन चौराहे से जयपुर विद्युत वितरण निगम (जेवीवीएनएल) कार्यालय तक निकाली गई रैली की लंबाई करीब एक किलोमीटर लंबी थी। इससे लोगों की संख्या का अंदाजा लगाया जा सकता है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़