17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा में दिखी गौरवमयी भारतीय संस्कृति की झलक, शान से लहराया तिरंगा, 63 प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा
Play video

कोटा में दिखी गौरवमयी भारतीय संस्कृति की झलक, शान से लहराया तिरंगा, 63 प्रतिभाओं को सम्मान से नवाजा

Independence Day 2019: जिलेभर में स्वाधीनता समारोह गुरुवार को हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Aug 15, 2019

कोटा. जिलेभर में स्वाधीनता समारोह ( Independence Day ) गुरुवार को हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया गया। (Independence Day celebration ) जिला स्तरीय मुख्य समारोह उम्मेदसिंह स्टेडियम ( Ummed Singh Stadium ) में हुआ। मुख्य अतिथि नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल (UDH minister shanti dhariwal ) ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। देशभक्ति की धुनों के बीच विशाल जनसमुदाय ने समारोह में सहभागिता निभाई। इस मौके पर देशभक्ति के विविध रंगों एवं भारत की गौरवमय संस्कृति की झलक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रस्तुत की गई। राज्यपाल का संदेश सुनाया गया। इस दौरान स्वतंत्रता सैनानियों व विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 63 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Read More: रेट अलर्ट घोषित: हाड़ौती में 28 घंटे से लगातार भारी बारिश जारी, नदियां उफनी, गांव बने टापू, टीले पर फंसे 5 युवक

कोटा का करेंगे विकास
मुख्य अतिथि मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। जल्द ही कोटावासियों को एरोड्राम सर्किल पर अंडरपास व केशवपुरा स्थित फ्लाईओवर की सौगात मिलेगी। अन्य क्षत्रों में भी विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।

Read More: उफनती नदी के साथ सेल्फी ले रहा युवक काली सिंध में बहा, कोटा से पहुंची रेस्क्यू टीम, तलाश जारी

सम्मानित होने वाले में धृति जैन, नीलम कुमावत, दिव्यांशी, सफि या ईरम, अल्फि या खान, मोहम्मद रेहान, मयंक सिंह, प्रिंस नरवाला, यादवेन्द्र सिंह बराड, मोहम्मद शोऐब, कमलेश कुमार बैरवा और चन्दन मलेटी को खेल और अन्य स्पद्र्धाओं में अव्वल रहने पर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंकित यादव, वैष्णवी बंसल, लवीना शर्मा को पुरस्कार से नवाजा।

Read More: मातम में बदली राखी की खुशियां, भड़का प्रताप में डूबे दो भाइयों की दर्दनाक मौत, बहनों की चित्कार से कांप उठा कलेजा

डॉ. आर.पी मीणा, डॉ. गौरव रोहतगी, निल कुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक अभियंता दिनेश कुमार पारेता, अमित कुमा शर्मा, आनन्द कुमार विजय, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, राजेन्द्र मीणा, तेजेन्द्र कुमार नाहर, रमेशचंद नागर, महेन्द्र कुमार वर्मा, प्रीति भटनागर, जितेन्द्र सेन व आमजन को कानून की जानकारी देने के लिए एडवोकेट विवेक नन्दवाना को सम्मानित किया।

Live video: कोटा में देर रात सड़क पर दौड़ता रहा 6 फीट लंबा मगरमच्छ, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी

इसी तरह रेणु श्रीवास्तव, घनश्याम वर्मा, दुर्गेश कहार, रजनी मेहरा, उज्जवल शर्मा, जेनवी सेमसन, महेन्द्र ंिसंह चौधरी, आशीष शर्मा, कनिष्ठ सहायक, राधेश्याम यदुवंशी, नरपत सिंह, दीपक कुमार विजय, हसमुख लाल, पूरण सिंह चौधरी, महावीर प्रसाद मेहरा, अजय ंिसंह सेठी, सुमनलता माहेश्वरी शशि सक्सेना, अमृतं जलमं् अभियान के तहत श्रमदान करने पर निहाल प्रजापति, नितिशा शर्मा, संतोष शर्मा, श्रेयांस मेहता, हरीश राठौर, अंकित प्रजापति, नितिन भंडा, सौरभ जैन, विकास जैन, मोईनुद्दीन और रितेश गुर्जर को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मान से नवाजा।

watch: कोटा में लगातार 8 घंटे से झमाझम बारिश जारी, नदी-नाले उफने, सड़कें दरिया और कॉलोनियां बनी तालाब

आकर्षक रही प्रस्तुतियां
समरोह में परेड कमांडर के नेतृत्व में विभिन्न दलों का मार्च पास्ट, विद्यार्थियों का योगाभ्यास, सामूहिक नृत्य, समूह गान प्रमुख आकर्षण रहे। तेज बारिश में भी लोगों में देशभक्ति का जज्बा दिखा। सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक पीटी व योगाभ्यास की मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। वहीं, छात्राओं ने राजस्थानी लोक गीत, संगीत, देश भक्ति के तराने, लोकनृत्य की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

Read More: खौफनाक: कोटा की इस कॉलोनी में मगरमच्छों ने डाला डेरा, घर की दहलीज से आंगन तक छिपी मौत, दहशत में दर्जनों परिवार

निगम में भी लहराया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गुरुवार को दशहरा मैदान स्थित नगर निगम के प्रशासनिक भवन सहित विभिन्न कार्यालय भवनों पर ध्वजारोहण किया गया। निगम के प्रशासनिक भवन पर महापौर महेश विजय सुबह आठ बजे ध्वजारोहण किया। इससे पहले रामपुरा स्थित निगम कार्यालय पर सुबह 7:30 बजे उपमहापौर सुनीता व्यास तिरंगा फहराया। इसके अलावा सब्जीमण्डी, श्रीनाथपुरम एवं इन्द्रप्रस्थ क्षेत्र स्थित अग्निशमन केन्द्रों एवं उद्यान अनुभाग सहित निगम के सभी सेक्टर कार्यालयों पर प्रात: 7:30 बजे ध्वजारोहण किया गया। गैरिज अनुभाग के भवन पर प्रात: 7:45 बजे गैराज समिति अध्यक्ष गोपालराम मण्डा ध्वजारोहण किया।